नीमकाथाना जिला अस्पताल को तीन गुणवत्ता कार्यक्रमों में सर्टिफिकेशन:96.5 प्रतिशत स्कोर के साथ NQAS, MUSQAN और LQAS में उपलब्धि
नीमकाथाना जिला अस्पताल को तीन गुणवत्ता कार्यक्रमों में सर्टिफिकेशन:96.5 प्रतिशत स्कोर के साथ NQAS, MUSQAN और LQAS में उपलब्धि
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर तीन गुणवत्ता कार्यक्रमों नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड, मुस्कान और लक्ष्य में सर्टिफिकेशन मिला है। अस्पताल ने 96.5 प्रतिशत स्कोर हासिल कर अपनी गुणवत्ता सेवाओं का प्रदर्शन किया है।
इस उपलब्धि से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में अस्पताल के विभिन्न विभागों और व्यवस्थाओं का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है।

पीएमओ डॉ. कमल सिंह शेखावत ने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, सहयोग और दृढ़ निश्चय को दिया। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से जिला अस्पताल ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से अस्पताल के स्टाफ का मनोबल बढ़ेगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
इनकी रही उपलब्धि
सीनियर फफार्मेसी रामकिशन गुप्ता 97.7, ओपीडी बाबूलाल सैनी 98.7, बच्चा वार्ड सुशील मीणा 95.29, आईसीयू रविंद्र मिठारवाल 93.6, पीपी यूनिट जीना जॉर्ज 94.37, डायलिसिस यूनिट बनोस देवी 98.6, एडमिन लीलाराम रावत व डॉ कमल सिंह शेखावत 98.63, रेडियो लॉजी रतन गजराज 93.7, मोर्चरी बाबूलाल सैनी 92.12, इमरजेंसी हरिसिंह मेहरा 94.73, आईपीडी डॉ मनीष अग्रवाल 98.88, ऑपरेशन थिएटर मनोज चेजारा व राकेश उजाला 98.17, लेब पंकज शर्मा 95.02, मैटरनिटी वार्ड मंजू बाला नर्सिंग ऑफिसर 96.82, एमोटी गौरी शंकर सैनी 94.95, पीडिया ओपीडी हरलाल नर्सिंग ऑफिसर 97.33, एसएनसीयू वार्ड घनश्याम यादव 98.32, लेबर रूम ललिता मीणा व बजरंग लाल शर्मा 96.80 व समस्त साफ सफाई का जिम्मा डॉ धर्मेंद्र यादव व देवी सिंह की उपलब्धि रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2483186