[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में वार्ड-34 की महिलाओं का पानी को लेकर विरोध:कहा- तीन महीने से पानी की किल्लत, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में वार्ड-34 की महिलाओं का पानी को लेकर विरोध:कहा- तीन महीने से पानी की किल्लत, आंदोलन की चेतावनी दी

चिड़ावा में वार्ड-34 की महिलाओं का पानी को लेकर विरोध:कहा- तीन महीने से पानी की किल्लत, आंदोलन की चेतावनी दी

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर 34 की हरिजन बस्ती में पानी की गंभीर समस्या को लेकर महिलाओं ने जलदाय कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा। स्थानीय महिलाओं ने नाराजगी जताई कि उन्होंने कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

महिलाओं ने बताया कि उनके इलाके में पिछले तीन महीनों से पानी की भारी कमी है। इससे उनका रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थिति इतनी खराब है कि वार्डवासियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की, तो सभी वार्डवासी मिलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पार्षद लोकेश कटारिया, तारावती, मुनि, सीमा, चंद्रकला, मंजू, बनारसी, संजू, सुमन, लीला, बिमला और सज्जना सहित कई महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89