जसरापुर के मंदिर में शरद पूर्णिमा पर जागरण:चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर का प्रसाद बांटा; लगे जयकारे
जसरापुर के मंदिर में शरद पूर्णिमा पर जागरण:चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर का प्रसाद बांटा; लगे जयकारे
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम के दादू द्वारा कान्हड़दास अस्थल मंदिर में शरद पूर्णिमा पर जागरण हुआ। महंत विजयदास महाराज की देखरेख में रणजीत योगी एंड पार्टी के कलाकारों ने भजन गाए। महंत विजयदास महाराज ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें अमृत जैसी मानते हैं। इसी मान्यता से खीर चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है।
भक्तों को खीर का प्रसाद बांटा
शाम को खीर तैयार कर खुले में रखी गई। आधी रात को कान्हड़दास महाराज, पूर्णदास महाराज, भगवान शंकर, हनुमान, श्याम बाबा, दुर्गा माता और सती माता को भोग लगाया। आरती के बाद भक्तों को खीर का प्रसाद मिला और सोमवार सुबह भी बांटा गया।
इस दौरान राजकुमार सिंह निर्वाण, अजय शास्त्री, सुरेश पटेल, बुधराम गुर्जर, हवलदार महेंद्र सिंह, करण सिंह, प्रभु दयाल टेलर, गिरधारी लाल बसोतिया, रोहिताश सिंह, रघुवीर सिंह, नीरज सेन, मनीष बना, प्रदीप सिंह निर्वाण, विनोद स्वामी, फकीर दास और संजय दास मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483072


