[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना नगरपालिका की बैठक में प्रतिनिधि को अनुमति नहीं:4 महिला पार्षद उठकर गईं; पानी, बिजली और गंदगी का मुद्दा उठा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना नगरपालिका की बैठक में प्रतिनिधि को अनुमति नहीं:4 महिला पार्षद उठकर गईं; पानी, बिजली और गंदगी का मुद्दा उठा

पलसाना नगरपालिका की बैठक में प्रतिनिधि को अनुमति नहीं:4 महिला पार्षद उठकर गईं; पानी, बिजली और गंदगी का मुद्दा उठा

पलसाना : पलसाना नगरपालिका सभागार में नगरपालिका की पहली बैठक में पार्षदों ने पानी, बिजली, गंदगी, कीचड़, सड़क और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। वार्ड नंबर 2 के पार्षद ने कहा कि गंदगी और कीचड़ से आमजन सबसे ज्यादा परेशान हैं। वार्ड नंबर 1 के पार्षद राजेश कुमार ने रेलवे न्यू कॉलोनी की समस्या उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय यह आबादी क्षेत्र में शामिल हो जाता है, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद इसे भुला दिया जाता है।

गंदगी का मुद्दा भी उठा

गोविंद शर्मा ने कहा कि मुख्य बाजार की सड़क को जलदाय विभाग ने पाइपलाइन और बिजली विभाग ने बिजली लाइन डालने के कारण तोड़ दिया, लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सभी समाजों की श्मशान भूमि वाले स्थान पर कई सरपंचों के आने के बावजूद कचरा साफ नहीं हुआ है। वहां कारगिल शहीद सीताराम कुमावत का स्मारक भी है। पलसाना में महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय का अभाव भी बड़ी समस्या है।

राजेंद्र कादिया ने जर्जर बिजली खंभों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ये कभी भी गिर सकते हैं। अन्य पार्षदों ने सरस डेयरी से भरतराज कॉलेज तक प्रस्तावित अटल पथ पर अतिक्रमण होने और नगरपालिका के नए भवन को आबादी क्षेत्र से चार किलोमीटर दूर बनाए जाने को गलत बताया। बैठक में दीपावली के दौरान दुकानदारों से दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने की बात भी कही गई।

चार महिला पार्षद बीच बैठक से उठकर गईं

बैठक में पांच महिला पार्षद पहुंचीं, जिनमें से दो महिला पार्षदों के प्रतिनिधि भी आए थे। नगरपालिका एसआई मुकेश कुमावत ने कहा कि बैठक में केवल पार्षद ही मौजूद रहेंगे, उनके प्रतिनिधि नहीं। सीमा देवी और बबीता देवी के प्रतिनिधियों को बैठने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद अनीता, संतोष, किरण और माया देवी बीच बैठक से उठकर चली गईं।

बैठक में अध्यक्ष नरेश कुमावत, ईओ रवीना चौधरी, उपाध्यक्ष धर्म सिंह शेखावत, एसआई मुकेश कुमावत, जेईएन, सभी नवनिर्वाचित पार्षद और जलदाय, बिजली सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89