[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिले 8 युवक 1 युवती:होटल संचालक भी शामिल, देह व्यापार की आशंका, पूछताछ जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिले 8 युवक 1 युवती:होटल संचालक भी शामिल, देह व्यापार की आशंका, पूछताछ जारी

होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिले 8 युवक 1 युवती:होटल संचालक भी शामिल, देह व्यापार की आशंका, पूछताछ जारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने एक होटल पर रेड कर कुछ युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। ये सभी पुलिस को संदिग्ध परिस्थिति में मिले है। इनमें 8 युवक व 1 युवती बताए जा रहें है। जिसमें होटल का संचालक भी शामिल है। गिरफ्तार युवती दूसरे राज्य की है।

पुलिस ने देह व्यापार की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए युवक व युवती से पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई कोतवाली इंचार्ज प्रशिक्षु आरपीएस कृष्णराज जांगिड़ के नेतृत्व में डीएसटी व कोतवाली की टीम ने की। जानकारी के अनुसार गुरूवार को शाम को पुलिस को मूखबीर से सूचना मिली की शहर के चुरू बाइपास रोड़ पर स्थित सूर्या होटल में अनैतिक कार्य हो रहें है।

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो होटल के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को देख कर्मचारी इधर उधर होने लगे। इसके बाद पुलिस होटल के कमरों में पहुंची तो युवक व युवती संदिग्ध परिस्थिति मिले।

पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इधर पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ एक युवक मौके से फरार भी हो गए। बता दे कि पिछले काफी समय से पुलिस को झुंझुनूं शहर की होटलों में अनैतिक कार्यो की शिकायतें मिल रही थी। आरपीएस कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि पकडे़ युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet