लोहार्गल में ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, 1101 नामों से भगवान वेंकटेश की अर्चना; नगर भ्रमण में दीप प्रज्ज्वलित कर किया स्वागत
लोहार्गल में ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, 1101 नामों से भगवान वेंकटेश की अर्चना; नगर भ्रमण में दीप प्रज्ज्वलित कर किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
लोहार्गल : लोहार्गल स्थित श्री सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी देवस्थान एवं वेंकटेश मठ में आयोजित ब्रह्मोत्सव-2026 के तृतीय दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं मंडल पूजन किया गया। वेंकटेश बालाजी मठ के पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनी आचार्य जी महाराज ने बताया कि ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री वेंकटेश की 1101 नामों से तुलसी दल, पुष्प एवं मुद्रा अर्पित कर विशेष अर्चना की गई।

सायंकाल भगवान श्री वेंकटेश को भू देवी एवं नीला देवी के साथ पालकी में विराजमान कर लोहार्गल ग्राम में नगर भ्रमण करवाया गया। इस दौरान ग्रामवासियों एवं दुकानदारों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पालकी का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों ने भगवान के दर्शन किए तथा स्वामी अश्विनी आचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ब्रह्मोत्सव के कार्यक्रमों में लोहार्गल के ग्रामवासियों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475171


