भाजपा नेता राठौड़ ने बालाजी के दर्शन किए
भाजपा नेता राठौड़ ने बालाजी के दर्शन किए
फतेहपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का बुधवार को फतेहपुर पहुंचने पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राठौड़ जयपुर से चूरू जाते समय कस्बे के श्री दो जांटी बालाजी मंदिर पहुंचे और बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राठौड़ से मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर चर्चा की। पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर स्थानीय राजनीतिक हालात को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2474973
