झुंझुनूं-खेतड़ी : वेतन विसंगति दूर करने की मांग:जेल कर्मचारियों ने किया मैस का बहिष्कार, अनशन पर बैठे
वेतन विसंगति दूर करने की मांग:जेल कर्मचारियों ने किया मैस का बहिष्कार, अनशन पर बैठे
झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी सब जेल में बुधवार को वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर जेल कर्मचारियों ने मैस का बहिष्कार कर अनशन आंदोलन शुरू किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने पूर्व में हुए समझौते को लागू करने की मांग की है।
जेल कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ओर से वर्ष 1998 से वेतन विसंगति को लेकर समाधान करने की मांग की जा रही है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से वेतन विसंगति के समाधान को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से जेल कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी राजस्थान हाई कोर्ट में भी अपनी समस्या को अवगत करवाया था। जिस पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर कर उचित लाभ देने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी राज्य सरकार की ओर से कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

जेल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वर्ष 2017 में भी हड़ताल की थी, जिसमें सरकार से लिखित समझौता होने के बाद भी उसे लागू नहीं किया गया। वहीं कर्मचारियों ने जनवरी 2023 में इसका बहिष्कार समझौता लागू करने की मांग की तो मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर वेतन विसंगति दूर करने का आश्वासन दिया था। कर्मचारी पिछले सात दिन से काली पट्टी बांधकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। इसके बावजूद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लेने पर अब कर्मचारियों ने मैस का बहिष्कार कर अनशन आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने भी उनकी मांगों को लेकर आंदोलन का समर्थन किया है। इस मौके पर मुंशीलाल मीणा, शीशराम, सुभाष यादव, मोहनलाल, सुधा, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सचिन, अमित, सत्यवीर मान, सुभाष चंद्र, सतीश मान, मुन्ना लाल, अरविंद जांगिड़, महेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010523

