[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ की ऐतिहासिक मूक रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ की ऐतिहासिक मूक रामलीला में शिव धनुष टूटते ही गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे

श्रीराम-सीता स्वयंवर और चारों भाइयों के विवाह का मंचन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने मोहा मन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे की ऐतिहासिक मूक रामलीला में सोमवार को शिव धनुष भंग, सीता स्वयंवर और श्रीराम-सीता सहित चारों भाइयों के विवाह प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। शिव धनुष टूटते ही रामलीला स्थल ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।

राजा जनक के दरबार में आयोजित सीता स्वयंवर में गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष उठाकर भंग कर दिया। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। इस प्रसंग के मंचन पर श्रद्धालुओं में उत्साह छा गया।

परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां

धनुष भंग के बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। परशुराम की भूमिका निभा रहे राजेश जलधारी ने अपने दमदार अभिनय और आक्रामक हाव-भाव से दर्शकों को प्रभावित किया। कलाकारों के संवाद और अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

चारों भाइयों के विवाह प्रसंग का मंचन

रामलीला में श्रीराम-सीता विवाह के साथ राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के विवाह प्रसंग भी प्रस्तुत किए गए। आचार्य सुनील शास्त्री के सान्निध्य में राजा जनक ने कन्यादान की रस्म निभाई। विवाह प्रसंग के दौरान रामलीला स्थल भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

रामलीला समिति अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि श्रीराम की भूमिका मानव जलधारी, लक्ष्मण की मधुसूदन मिश्रा, भरत की कुनाल शर्मा, शत्रुघ्न की देव स्वामी और सीता की भूमिका विशाल शर्मा निभा रहे हैं।

इस अवसर पर समिति कोषाध्यक्ष प्रीतम दाधीच, मंत्री गोपीकिशन पारीक, श्यामसुंदर शर्मा, जगदीश प्रसाद कसेरा, सुभाष खटीक और श्रीकिशन स्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिलेश शर्मा ने किया।

बिसाऊ की यह ऐतिहासिक मूक रामलीला धार्मिक आस्था, परंपरा और जीवंत अभिनय के संगम के रूप में दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker