[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीने में दर्द की शिकायत के बाद जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में कराया भर्ती, चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य स्थिर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीने में दर्द की शिकायत के बाद जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में कराया भर्ती, चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य स्थिर

सीने में दर्द की शिकायत के बाद जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में कराया भर्ती, चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य स्थिर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

जयपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित इटरनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की, जो सफल रही। इस दौरान उनके हृदय में एक कार्डियक स्टेंट लगाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत होने पर राजेंद्र सिंह राठौड़ को अस्पताल लाया गया था। यहां वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव शर्मा के निर्देशन में चिकित्सकीय टीम ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। प्रक्रिया के दौरान उनके हृदय में एक स्टेंट लगाया गया।

चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य

एंजियोप्लास्टी सफल रहने के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल की जा रही है।

राठौड़ के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker