मेहरासर चाचेरा के सरकारी स्कूल को मिला स्मार्ट बोर्ड:अब डिजिटल तकनीक से होगी पढ़ाई, एनिमेशन से समझेंगे गणित के सवाल
मेहरासर चाचेरा के सरकारी स्कूल को मिला स्मार्ट बोर्ड:अब डिजिटल तकनीक से होगी पढ़ाई, एनिमेशन से समझेंगे गणित के सवाल
सरदारशहर : मेहरासर चाचेरा के सरकारी स्कूल में सोमवार को शिक्षा की नई शुरुआत हुई। गांधी बाल निकेतन, रतनगढ़ के सचिव राजीव उपाध्याय की प्रेरणा से भामाशाह प्रदीप सर्राफ ने स्कूल को एक स्मार्ट बोर्ड दिया।
बोर्ड के लोकार्पण से स्कूल में खुशी का माहौल रहा। बच्चों ने पहली बार डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई का अनुभव लिया। प्राचार्य अश्विनी कुमार पारीक ने प्रदीप सर्राफ व राजीव उपाध्याय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, आधुनिक तकनीक से सीखने के स्तर में सुधार आएगा।
शिक्षक सुनील मघलानी व कुलदीप तिवाड़ी ने इंटरैक्टिव बोर्ड की सुविधाएं बताईं।
- 20 पॉइंट टच, 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले व डिजिटल लेखन।
- गणित के मुश्किल सवालों को एनिमेशन से समझाना आसान होगा।
- अंग्रेजी उच्चारण, विज्ञान के 3D चित्र व सामाजिक विज्ञान के मानचित्र यूट्यूब व दीक्षा पोर्टल से दिखाए जा सकेंगे।
- भौतिकी व रसायन विज्ञान के प्रयोगों के सिमुलेशन बोर्ड पर दिखेंगे।
- नोट्स पीडीएफ के रूप में सुरक्षित कर बच्चों के साथ साझा भी होंगे।
शिक्षिकाओं अंकिता सैनी, सुनीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ. दिलीप चौधरी व चैनरूप सोनी, रतनलाल पांडिया, धर्मेंद्र कुमार व प्रकाश वर्मा ने स्मार्ट बोर्ड को विषयों को समझने में अहम बताया।
सीताराम शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौड़ व अशोक पारीक ने भामाशाह प्रदीप सर्राफ का आभार जताया। उन्होंने कहा, निजी स्कूलों जैसी आधुनिक सुविधा अब सरकारी स्कूल में भी मिल रही है। कार्यक्रम में राधाकृष्ण, पुष्पा सोनी, साक्षी बोहरा, तिलोकाराम सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2446249


