[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्लोबल वॉयस ऑफ रफी अवॉर्ड से नवाजे गए झुंझुनूं के गायक जाकिर अब्बासी दिलबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्लोबल वॉयस ऑफ रफी अवॉर्ड से नवाजे गए झुंझुनूं के गायक जाकिर अब्बासी दिलबर

ग्लोबल वॉयस ऑफ रफी अवॉर्ड से नवाजे गए झुंझुनूं के गायक जाकिर अब्बासी दिलबर

झुंझुनूं : जिले के गायक जाकिर अब्बासी दिलबर ने गायकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ग्लोबल वॉयस ऑफ रफी अवॉर्ड अपने नाम किया है। साहित्य मित्र संस्थान, बॉम्बे की ओर से आयोजित ऑनलाइन गायन प्रतियोगिता में देशभर के करीब 685 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से चयनित 16 प्रतिभागियों के बीच हुए महा मुकाबले में जाकिर अब्बासी दिलबर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में दिल्ली की शेफाली दूसरे और कोलकाता के रवि भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रहे। जुलाई माह में शुरू हुई यह प्रतियोगिता दो महीने तक चली। इसका परिणाम 10 अक्टूबर को ऑनलाइन घोषित किया गया।

झुंझुनूं की प्रतिष्ठित संगीत संस्था बज्म मौसिकी से जुड़े गायक जाकिर अब्बासी दिलबर ने अंतिम चरण में ‘मेरी कहानी भूलने वाले’ गीत की प्रस्तुति का वीडियो निर्णायक मंडल को भेजा। उनकी गायकी से प्रभावित निर्णायकों ने उन्हें प्रथम स्थान के लिए चुना और ग्लोबल वॉयस ऑफ रफी अवॉर्ड का विजेता घोषित किया।

जाकिर अब्बासी दिलबर की इस उपलब्धि से झुंझुनूं जिले का नाम रोशन हुआ है। उनके विजेता बनने पर बज्म मौसिकी के सदस्यों और जिले के संगीत प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल संगीत यात्रा की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77