बाय सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला:दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी मिले; सिंघाना पुलिस और DST की कार्रवाई
बाय सरपंच पर जानलेवा हमले का मामला:दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी मिले; सिंघाना पुलिस और DST की कार्रवाई
सिंघाना : सिंघाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नवलगढ़ क्षेत्र में बाय सरपंच पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन हथियार, दो लोडेड मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पंचायत चुनाव को देखते हुए विशेष सतर्कता
थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि पुलिस जाब्ते के साथ आगामी पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर बदमाशों की निगरानी, गश्त एवं बूथ चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जिला स्पेशल टीम प्रभारी हेमराज मीणा को सूचना मिली कि नवलगढ़ क्षेत्र में ग्राम बाय सरपंच पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश कपिल उर्फ कपिल पंडित अपने साथियों के साथ ईश्कपुरा से रोजड़ा जाने वाले रास्ते पर बालाजी मंदिर के पास मौजूद है। आरोपियों के पास हथियार भी हैं तथा वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की
सूचना पर सिंघाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस जाब्ते को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़कर पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम कपिल निवासी बाय और दूसरे ने अपना नाम मनीष निवासी इकलेहरा डीग बताया।
दोनों के पास से मिले हथियार
दोनों के पास से तीन हथियार जिनमें एक देशी पिस्टल व दो देशी कट्टे, दो मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस मिले। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कपिल बाय सरपंच पर जानलेवा हमले का मुख्य बीस हजार रुपए का वांछित आरोपी था। आरोपी कपिल पर 11 मामले दर्ज हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2443857

