लक्ष्मणगढ़ कॉलेज में एनएसएस शिविर:स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को संवारा, पौधों में पानी और खाद डालकर की देखभाल
लक्ष्मणगढ़ कॉलेज में एनएसएस शिविर:स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को संवारा, पौधों में पानी और खाद डालकर की देखभाल
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का पहला एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की और उसे हरा-भरा बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर श्रवण कुमार खीचड़ ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की सफाई की। साथ ही पौधों में पानी और खाद डालकर उनकी देखभाल की। श्रमदान से परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आया।
कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों को ‘माय भारत पोर्टल’ के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. कमल महला, सहायक आचार्य कपिलदेव, अलका कुमारी, रिया कस्वां, सुधा जाजोदिया और एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2442523
