[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना कॉलेज में मोबाइल से दूरी खेलों से दोस्ती’स्लोगन प्रतियोगिता:आशा सैनी पहले, मान्यता शर्मा दूसरे, कमलेश और सुनीता तीसरे स्थान पर रहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना कॉलेज में मोबाइल से दूरी खेलों से दोस्ती’स्लोगन प्रतियोगिता:आशा सैनी पहले, मान्यता शर्मा दूसरे, कमलेश और सुनीता तीसरे स्थान पर रहीं

नीमकाथाना कॉलेज में मोबाइल से दूरी खेलों से दोस्ती'स्लोगन प्रतियोगिता:आशा सैनी पहले, मान्यता शर्मा दूसरे, कमलेश और सुनीता तीसरे स्थान पर रहीं

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंदकिशोर पटवारी गवर्नमेंट कॉलेज में 10 अक्टूबर को साहित्यिक सप्ताह के तीसरे दिन एक स्लोगन प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता ‘मोबाइल से दूरी खेलों से दोस्ती’ विषय पर हुई।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति ने छात्रों में रचनात्मकता और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इसका आयोजन किया। इसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और मोबाइल के नकारात्मक प्रभावों व खेलों के सकारात्मक असर पर स्लोगन प्रस्तुत किए।

डॉ. चंद्र प्रकाश सैनी, सीमा खाड़िया और डॉ. मनमोहन सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में आशा सैनी पहले, मान्यता शर्मा दूसरे और कमलेश मीणा व सुनीता गुर्जर तीसरे स्थान पर रहीं।

Related Articles