भानीपुरा में कांटे की टक्कर, एक वोट से भाजपा के भंवरलाल बने प्रधान
17 में से नौ मत हासिल कर भंवरलाल ने दर्ज की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी ज्याना को मिले आठ मत; एक वोट ने तय किया प्रधान पद का फैसला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को भानीपुरा पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी भंवरलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्याना को महज एक मत के अंतर से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। मतदान में भंवरलाल को नौ और ज्याना को आठ मत प्राप्त हुए।
एक मत के अंतर से भाजपा के हाथों में आई पंचायत समिति की कमान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए भानीपुरा ग्राम पंचायत भवन के सभागार में निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन में कुल 17 मत पड़े। इनमें नौ मत हासिल कर भंवरलाल प्रधान निर्वाचित हुए।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577257