[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिद्धमुख में बिना मुकाबले कांग्रेस के जयप्रकाश बने प्रधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिद्धमुख

सिद्धमुख में बिना मुकाबले कांग्रेस के जयप्रकाश बने प्रधान

निर्विरोध निर्वाचन से कांग्रेस के हाथों में आई पंचायत समिति की कमान, मतदान की नहीं पड़ी जरूरत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सिद्धमुख :  पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को सिद्धमुख पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रधान पद के लिए मुकाबला नहीं होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसके साथ ही सिद्धमुख पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में आ गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए सिद्धमुख तहसील कार्यालय में निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77