[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में कांग्रेस की धापू बनीं प्रधान, भाजपा की पार्वती को पांच मतों से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में कांग्रेस की धापू बनीं प्रधान, भाजपा की पार्वती को पांच मतों से हराया

23 में से 14 मत हासिल कर धापू ने दर्ज की जीत, भाजपा प्रत्याशी पार्वती को मिले नौ मत; पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को बीदासर पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी धापू ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पार्वती को पांच मतों के अंतर से हराया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की धापू को 14 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा की पार्वती को नौ मत मिले।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए बीदासर पंचायत समिति के सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। कुल 23 मतों में से 14 मत हासिल कर धापू प्रधान निर्वाचित हुईं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77