सुजानगढ़ में भाजपा की उषा बनीं प्रधान, कांग्रेस की कमला देवी को पांच मतों से हराया
25 में से 15 मत हासिल कर उषा ने दर्ज की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 10 मत; शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को सुजानगढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी उषा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को पांच मतों के अंतर से हराया। कुल 25 मतों में से उषा को 15 और कमला देवी को 10 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही सुजानगढ़ पंचायत समिति की कमान भाजपा के हाथों में आ गई।
60 प्रतिशत मत हासिल कर बनीं प्रधान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए सुजानगढ़ पंचायत समिति के सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी उषा ने 60 प्रतिशत मत हासिल कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577252

