झुंझुनूं रोडवेज के मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी APO:हेडक्वार्टर जयपुर भेजा; सहायक संभाग प्रबंधक मुनकेश लांबा संभालेंगी काम
झुंझुनूं रोडवेज के मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी APO:हेडक्वार्टर जयपुर भेजा; सहायक संभाग प्रबंधक मुनकेश लांबा संभालेंगी काम
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने शुक्रवार (27 नवंबर) को झुंझुनूं आगार के मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी को प्रशासनिक कारणों से APO (पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा) किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक कार्मिक विभाग, रोडवेज मुख्यालय जयपुर में रखा गया है।
रोडवेज मुख्यालय जयपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक गिरिराज स्वामी (सहायक यांत्रिक अभियंता), जो वर्तमान में झुंझुनूं आगार के मुख्य प्रबंधक को प्रशासनिक कारणों से APO किया गया है। वहीं, सहायक संभाग प्रबंधक मुनकेश लाम्बा को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ आगामी आदेशों तक झुंझुनूं आगार के मुख्य प्रबंधक का कार्य भी संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोतवाली थाने में 15 नवंबर को दी थी वॉट्सऐप ग्रुप की शिकायत
गिरिराज स्वामी ने 15 नवंबर को झुंझुनूं रोडवेज डिपो में कर्मचारियों के एक वॉट्सएप ग्रुप को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में चालक अमर सिंह, चालक रणवीर सिंह और प्रबंधक (संचालन) मोनिका पर FIR दर्ज करने की मांग की थी।
शिकायत में गिरिराज स्वामी ने बताया था कि इन्होंने अलग वॉट्सएप ग्रुप बनाकर मेरे खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां कीं और झूठे आरोप लगाकर कर्मचारियों को भड़काया। शिकायत की कॉपी जिला कलेक्टर, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी थी।
प्रबंधक (संचालन) मोनिका की शिकायत ऊपर तक की थी
झुंझुनूं आगार के मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी प्रबंधक (संचालन) मोनिका के खिलाफ रोडवेज डिपो में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए थे। मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने प्रबंधक (संचालन) मोनिका के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की अनुशंसा की थी। आरोप लगाया था कि डीजल टैंक से लीकेज के बावजूद बस तीन दिन तक मार्ग पर चलती रही। बस संख्या 4920 में प्रतिदिन करीब 45 लीटर डीजल की अतिरिक्त खपत हुई। स्पेयर पार्ट्स की कमी से पांच बसों का करीब 3 हजार किलोमीटर संचालन प्रभावित होने और आठ ऑफरूट बसों की जानकारी समय पर नहीं दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2577205

