अनार की खेती से मिली पहचान, अब जैविक खेती के प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगी संतोष देवी
अनार की खेती से मिली पहचान, अब जैविक खेती के प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगी संतोष देवी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
सीकर : जिले के बेरी गांव की प्रगतिशील किसान संतोष देवी खेदड़ को राजस्थान कृषि विभाग की ओर से जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए किसान ब्राण्ड एम्बेसडर एवं ट्रेनर नियुक्त किया गया है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
संतोष देवी खेदड़ ने खेती में नवाचार करते हुए सीकर के शुष्क क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा दिया है। उनके फार्म पर अनार, अमरूद, नींबू, मौसमी, चीकू और गर्म जलवायु में उगने वाली सेब की किस्म हरमन-99 की खेती की जा रही है। वे ड्रिप सिंचाई और जैविक खेती की तकनीकों का भी उपयोग कर रही हैं। उनकी नर्सरी में प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक पौधे तैयार किए जाते हैं।
कृषि क्षेत्र में उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। वर्ष 2024 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने उन्हें इनोवेटिव फार्मर अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा, उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित होने का अवसर भी मिला।
नई जिम्मेदारी के तहत संतोष देवी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं में भाग लेंगी। वे किसानों को जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी देंगी। कृषि आयुक्तालय के पत्र के अनुसार, उन्हें प्रशिक्षण कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही श्री रामशांताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, कोटा के चेयरमैन ताराचंद गोयल की ओर से उन्हें 11 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
संतोष देवी की नियुक्ति से राजस्थान में प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, बागवानी और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440796


