पंचायत चुनाव के लिए 10-11 अक्टूबर को कार्यालय और सरकारी स्कूल खुले रहेंगे
नियुक्ति आदेशों की तामिली के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
सीकर : पंचायत आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत 10 और 11 अक्टूबर के राजकीय अवकाश के बावजूद जिले के संबंधित सरकारी कार्यालय और राजकीय विद्यालय खुले रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत आम चुनाव के लिए नियुक्त किए गए कार्मिकों के नियुक्ति आदेशों की तामिली का कार्य जारी है। अवकाश के दौरान कार्यालय एवं विद्यालय खुले रखने का उद्देश्य नियुक्त कार्मिकों को आदेशों की तामिली समय पर सुनिश्चित करना है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 और 11 अक्टूबर को अपने कार्यालयों, अधीनस्थ कार्यालयों तथा राजकीय विद्यालयों को खुला रखा जाए और नियुक्ति आदेशों की तामिली के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2438313

