मदरसा शिक्षा अनुदेशकों को बड़ी राहत, 1 अप्रैल 2026 तक अनुभव की गणना का आदेश
प्रदेश के करीब 5500 अनुदेशकों के नियमितीकरण का रास्ता हुआ आसान
जयपुर : मदरसा शिक्षा अनुदेशकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बीच सरकार ने अनुभव की गणना 1 अप्रैल 2026 तक करने का आदेश जारी किया है। इससे प्रदेश के करीब 5500 मदरसा शिक्षा अनुदेशकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 5 अक्टूबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र राठौड़ से मुलाकात कर नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने नियमितीकरण के लिए अनुभव की गणना की तिथि को लेकर आ रही समस्या से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद राठौड़ ने अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात अश्वनी भगत और मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से आवश्यक कार्रवाई के लिए बात की।
इसके बाद अनुभव की गणना 1 अप्रैल 2026 तक किए जाने का आदेश जारी हुआ। संघ के अनुसार इससे पांचवें और छठे चरण के मदरसा शिक्षा अनुदेशकों तथा कंप्यूटर अनुदेशकों सहित करीब 4300 कार्मिकों को लाभ मिलेगा। निर्धारित अवधि तक आवश्यक अनुभव पूरा कर चुके अनुदेशकों के नियमितीकरण का रास्ता आसान होगा।
संघ के अनुसार प्रदेश के करीब 3500 मदरसों में संविदा आधार पर सेवाएं दे रहे करीब 5500 अनुदेशकों के नियमितीकरण के लिए अब अनुभव संबंधी शिथिलता की आवश्यकता नहीं रहने की स्थिति बनी है।
संघ के संरक्षक अमीन कायमखानी ने निर्णय के लिए राजेंद्र राठौड़ का आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष जुल्फिकार अली खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महबूब मोहम्मद, संयोजक सैयद मसूद अख्तर, उपाध्यक्ष वसीम अकरम, प्रदेश मीडिया प्रभारी हबीब कल्याणपुर, महिला उपाध्यक्ष परवीन बानो, संगठन मंत्री सादिया खान, महिला मंत्री मुसर्रत जहां और सह संगठन मंत्री राशीदा बानो सहित प्रदेश कार्यकारिणी ने भी आभार व्यक्त किया।
संघ ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 तक अनुभव की गणना का निर्णय नियमितीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संगठन नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करवाने के लिए आगे भी प्रयास जारी रखेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2438313

