[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर बीएलएमटी का प्रशिक्षण आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर बीएलएमटी का प्रशिक्षण आयोजित

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर बीएलएमटी का प्रशिक्षण आयोजित

सीकर : पंचायती राज चुनाव 2026 की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में 90 ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर (बीएलएमटी) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम सहित पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आगामी चुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।

प्रशिक्षण के दौरान डीएलएमटी रोहित कुमार, डॉ. कमलेश शर्मा एवं हंसराज तथा ईवीएम डीएलएमटी डॉ. रामचंद्र पूनिया एवं कमलेश खेदड़ ने उपस्थित सभी बीएलएमटी को चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम संचालन एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद राजपाल यादव ने कहा कि सभी बीएलएमटी निष्पक्ष एवं तटस्थ लोक सेवक के रूप में कार्य करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलएमटी यह सुनिश्चित करें कि मतदान दल निष्पक्ष एवं विनम्र व्यवहार के साथ मतदाताओं से मतदान करवाएं तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपादित करें।

इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद्र बागड़िया, प्रशिक्षण समन्वयक एवं जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी.पी. महर्षि सहित संबंधित अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Related Articles