जेतपुर निवासी युवक गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
जेतपुर निवासी युवक गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बुहाना : सतनाली-बुहाना मोड़ पर बुधवार शाम बाइक फिसलने से 35 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे में जेतपुर निवासी अनुज गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार अनुज बाइक से जेतपुर जा रहा था। इसी दौरान सतनाली-बुहाना मोड़ पर अचानक बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को बुहाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए 108 एंबुलेंस से झुंझुनूं रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रेफर किए जाने के समय अनुज बेहोशी की हालत में था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438374


