स्काउट-गाइड व इको क्लब सदस्यों ने मनाया वन्य जीव संरक्षण सप्ताह
मानव श्रृंखला बनाकर दिया वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिले में 1 अक्टूबर से वन्य जीव संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत पोस्टर, भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी व नारा लेखन प्रतियोगिताओं के साथ गीत, नाटक, मानव श्रृंखला, वार्ता एवं संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
डाइट सीकर एवं स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और इको क्लब सदस्यों ने इको क्लब प्रभारी सरोज लोयल, मोहन लता, किशन लाल सियाक, अलिताब धोबी, इमरान एवं आदिल के सानिध्य में मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान निबंध, भाषण, पोस्टर और संगोष्ठी के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया गया।
सीकर की सीओ गाइड आचू मीणा ने कहा कि वन्य जीवों को बचाने से ही प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। उन्होंने वन्य जीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के लिए आमजन से जागरूक होने का आह्वान किया। इसी क्रम में स्थानीय संघ रींगस के स्काउट-गाइड और इको क्लब सदस्यों ने बावड़ी के बालाजी स्थान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2438313
