[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अन्नपूर्णा रसोई में नगर पालिका की बिजली का दुरुपयोग:उदयपुरवाटी चेयरमैन ने निरीक्षण में हीटर सीज कराया, संचालक पर कार्रवाई के निर्देश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अन्नपूर्णा रसोई में नगर पालिका की बिजली का दुरुपयोग:उदयपुरवाटी चेयरमैन ने निरीक्षण में हीटर सीज कराया, संचालक पर कार्रवाई के निर्देश

अन्नपूर्णा रसोई में नगर पालिका की बिजली का दुरुपयोग:उदयपुरवाटी चेयरमैन ने निरीक्षण में हीटर सीज कराया, संचालक पर कार्रवाई के निर्देश

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में नगर पालिका चेयरमैन अनुराधा सैनी ने गुरुवार को शहर की अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक रसोई में नगर पालिका की बिजली से हीटर चलाकर रोटियां बनाई जा रही थीं। मौके पर भोजन बनाने और खिलाने की व्यवस्थाएं भी संतोषजनक नहीं मिलीं। रोटियां कच्ची पाई गईं।

चेयरमैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही हीटर सीज करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका ईओ को रसोई संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।

गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए कहा

चेयरमैन अनुराधा सैनी ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रसोई संचालकों को भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद मनोज टांक सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles