5 छात्राओं ने राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:स्कूल में किया सम्मान, ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए
5 छात्राओं ने राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:स्कूल में किया सम्मान, ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए
उदयपुरवाटी : भोड़की के शहीद सुर्जन सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें राज्य स्तर पर शानदार खेल दिखाने वाली 5 छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें माला और साफा पहनाया गया।
स्कूल प्रिंसिपल संगीता मीना ने बताया कि ब्यावर अजमेर में 70वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें 19 वर्ष आयु वर्ग में डिंपल कुमारी, मनीषा और गुटेश ने हिस्सा लिया।
वहीं, 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रीति मीना और इति कुमारी ने शानदार खेल दिखाया था। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक नेमीचंद जांगिड़, राजेंद्र प्रसाद गिल, महेश दान और निर्मला सहारण जैसे अतिथि मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438147


