कांग्रेसी नेता बोले- विपक्ष की आपत्तियों का जवाब देना चाहिए:दिल्ली में पार्टी के नेताओं से बदसलूकी, निर्वाचन आयोग का पुतला जलाया
कांग्रेसी नेता बोले- विपक्ष की आपत्तियों का जवाब देना चाहिए:दिल्ली में पार्टी के नेताओं से बदसलूकी, निर्वाचन आयोग का पुतला जलाया
झुंझुनूं : झुंझुनूं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में SIR को लेकर राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के सांसदों से साथ बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं और गिढ़ाणिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट के सामने विरोध सभा हुई।
कार्यकर्ताओं ने इसे ‘काला दिन’ बताते हुए केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले को डंडों से पीटकर विरोध जताया। इसके बाद पुतले में आग लगा दी।
देखें विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें…


पुतले की फेरी निकालकर लगाए नारे
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले को बीच में रखकर उसकी फेरी निकाली। इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘लोकतंत्र पर हमला बंद करो’ जैसे कई नारे केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग से SIR को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की।
SIR पर जवाबदेही मांगने निकले सांसदों को रोका
ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली ने कहा- विपक्ष के नेताओं के साथ हुआ व्यवहार संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस इसे लेकर सड़क से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आवाज उठाती रहेगी। नगर परिषद सभापति अब्दुल्लाह अगवान ने कहा- SIR पर जवाब मांगने गए विपक्षी सांसदों को पुलिस के जरिए रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी।
तो इस मामले में पूर्व चेयरमैन तय्यब अली बोले- SIR को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। निर्वाचन आयोग को विपक्ष की आपत्तियों का जवाब देना चाहिए। इसी के साथ पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने कहा कि सांसद और जनप्रतिनिधि जनता की आवाज उठाने जाते हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में नगर परिषद सभापति अब्दुल्लाह अगवान, उपसभापति वीरेंद्र डारा, ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, तय्यब अली, पार्षद उमर कुरैशी, प्रदीप सैनी, तौफीक सैयद, राहुल जेदिया, जुबेर सैयद, जुल्फिकार खोखर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सैनी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो. शोहेल जिला महासचिव दिलशाद चौहान, तनवीर फारूकी, मो. आवेश, पूर्व पार्षद आजम भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438156

