झुंझुनूं वॉलीबॉल अकादमी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
अंडर-17 टीम ने जीता स्वर्ण, अंडर-19 व अंडर-14 ने हासिल किया रजत
झुंझुनूं : जिले की वॉलीबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मेड़ता सिटी, नागौर और कुचामन-डीडवाना में आयोजित प्रतियोगिताओं में झुंझुनूं की अंडर-17 टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-19 और अंडर-14 टीमों ने रजत पदक जीते।
जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि तीनों आयु वर्ग की टीमों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का गुरुवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में स्वागत किया गया।
राजेश ओला ने पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438182


