[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कल आएंगे सीकर:शेखावाटी साहित्य संगम का करेंगे उद्घाटन; 11 अक्टूबर तक होंगे आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कल आएंगे सीकर:शेखावाटी साहित्य संगम का करेंगे उद्घाटन; 11 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कल आएंगे सीकर:शेखावाटी साहित्य संगम का करेंगे उद्घाटन; 11 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

सीकर : सीकर में शेखावाटी साहित्य संगम 9 से 11 अक्टूबर तक होगा। 5 दिवसीय आयोजन 7 अक्टूबर से शुरू हो गया है। सालासर रोड स्थित एक गार्डन में 9 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे होंगे। अध्यक्षता शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC डॉ. युद्धवीर सिंह करेंगे। 9 से 11 अक्टूबर तक राजस्थानी संस्कृति, चित्रकला और विभिन्न वि‌‌षयों के स्पेशलिस्ट पैनल के स्पीच सेशन होंगे।

जिला कलेक्टर आशी‌ष मोदी ने बताया- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सुबह 8:30 बजे जयपुर से रवाना होकर 10:30 बजे नेहरू पार्क के पास स्थित गार्डन में पहुंचेंगे। राज्यपाल बागडे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक गार्डन में आयोजित शेखावाटी साहित्य संगम-2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। राज्यपाल बागडे दोपहर 12:45 बजे सीकर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

11 अक्टूबर को होंगी प्रतियोगिताएं

आयोजक मंडल के राम सिंह ने बताया कि शेखावाटी साहित्य संगम में 9 अक्टूबर को जनसंख्या परिवर्तन, कश्मीर, वंदे मातरम् पर स्पीच सेशन और साफा-पगड़ी बांधो व मेहंदी प्रतियोगिता होगी। 10 अक्टूबर को जेन-जी, टेक्नोलॉजी, हल्दीघाटी से वैश्विक चुनौती पर स्पीच सेशन और राजस्थान संस्कृति से जुड़े गीतों, नृत्य व वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। वहीं 11 अक्टूबर को संत रविदास, ज्ञान-तकनीक, रणभूमि से बोर्डरूम और साहित्य में भारत विषय पर स्पीच सेशन और चित्रकला, सामूहिक लोकगीत-नृत्य प्रतियोगिता होगी।

Related Articles