हिस्ट्रीशीटर ने फावड़े से हमला कर युवक की हत्या की:एक गंभीर घायल; तीन गाड़ियों में आए थे बदमाश, कैंपर से गाड़ी को मारी टक्कर
हिस्ट्रीशीटर ने फावड़े से हमला कर युवक की हत्या की:एक गंभीर घायल; तीन गाड़ियों में आए थे बदमाश, कैंपर से गाड़ी को मारी टक्कर
सीकर : सीकर में बुधवार रात आपसी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर फावड़े से हमला कर युवक की हत्या कर दी। हमले में एक युवक घायल हो गया, जिसका एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हमला करने वाले बदमाश तीन गाड़ियों में भरकर आए थे। हमलावरों ने कैंपर से युवक की गाड़ी को टक्कर मारकर रोका था।
इधर, गुरुवार दोपहर 3 बजे से परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। मामला सदर इलाके का है। पुलिस ने बताया- संदीप पिलानिया (29) निवासी अजीतपुरा की हत्या की गई है। संदीप के पिता आर्मी में हवलदार है।
पेट्रोल पंप पर आरोपियों ने गाड़ी को मारी टक्कर
कुलदीप ने बताया कि उसका भाई संदीप बुधवार रात 12:30 बजे अपने साथी प्रवीण, सोयल, आनंद, मोहित और मुकेश के साथ कैंपर गाड़ी में भढाढर में वर्कशॉप से रवाना हुआ था। गांव में ही स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे। वहां पेट्रोल नहीं मिला तो पास ही मौजूद नायरा पेट्रोल पंप जा रहे थे।
नायरा पेट्रोल पंप जाते समय सामने से आ रही एक कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संदीप की गाड़ी बंद हो गई। इसी बीच वहां पर दो कैंपर गाड़ी और एक स्कॉर्पियो आई। जिन्होंने भी पीछे से और साइड से टक्कर मारी।

फावड़े से हमला किया
कुलदीप ने बताया- संदीप और आनंद के साथ गाड़ी में मौजूद प्रवीण, सोयल और मोहित तो वहां से भाग गए, लेकिन संदीप और आनंद पर बदमाशों ने हमला करना शुरू कर दिया। फावड़े से हमले में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आनंद गंभीर घायल हो गया। हमलावरों में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र लोसल, नितेश उर्फ वीरू, उमेश उर्फ पोलक, अरबाज खान लक्ष्मणगढ़ कालू, सुमित सहित अन्य लोग शामिल थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो धरना रहेगा जारी
संदीप के दोस्त अक्षय जाखड़ ने बताया कि हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम करवाएंगे। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। हमें कोई भी मुआवजा या मदद नहीं चाहिए।E
जानकारी के अनुसार- संदीप पर NDPS एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरी तरफ घटना में शामिल आरोपी भी एमडी, स्मैक की तस्करी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अंदेशा है कि इसी को लेकर आरोपियों और संदीप के बीच कोई रंजिश थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438214

