झुंझुनूं में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को लेकर सभापति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दो-तीन दिन के अंतराल से हो रही पानी की सप्लाई, कई वार्डों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से लोग परेशान
झुंझुनूं : शहर में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान के नेतृत्व में पार्षदों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शहर में पेयजल आपूर्ति को नियमित और सुचारू करवाने की मांग की गई।
सभापति अब्दुल्ला अगवान ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। कई क्षेत्रों में दो से तीन दिन के अंतराल पर पानी पहुंच रहा है, जबकि कई वार्डों में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति होती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से व्यवस्था बिगड़ गई है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
सभापति ने कहा कि आगामी दिनों में नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। त्योहारों के दौरान लोग घरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन करते हैं। ऐसे में शहर में पर्याप्त और नियमित पेयजल आपूर्ति होना बेहद जरूरी है। ज्ञापन में जिला कलक्टर से मांग की गई कि एलएनटी और जलदाय विभाग के सक्षम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल सुचारू करवाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस दौरान उपसभापति वीरेंद्र डारा, झुंझुनूं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, पार्षद प्रदीप सैनी, उमर कुरैशी, मनोज सैनी, उमेद अली, नवीन नायक, राजकुमार डिगरवाल, दीपक सैनी, कुमार हालू, इरफान कबाड़ी, सुरेंद्र बंशीवाल, राहुल जेदिया, आजम भाटी तथा युवा कांग्रेस झुंझुनूं विधानसभा अध्यक्ष मो. सोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2438193


