बबाई स्कूल में स्टाफ ने भेंट की बैटरी:डिजिटल क्लास में आ रही दिक्कतें होंगी दूर, जरूरी काम नहीं होंगे प्रभावित
बबाई स्कूल में स्टाफ ने भेंट की बैटरी:डिजिटल क्लास में आ रही दिक्कतें होंगी दूर, जरूरी काम नहीं होंगे प्रभावित
बबाई : बबाई के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्टाफ ने एक नई बैटरी भेंट की है। इससे स्कूल में बिजली कटौती के कारण होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। प्रधानाचार्य रामनिवास जाखड़ ने बताया कि बिजली जाने से जरूरी दस्तावेज़ों का काम और डिजिटल क्लास प्रभावित होती थीं। कंप्यूटर पर होने वाले काम भी रुक जाते थे।
स्कूल में पहले से इन्वर्टर था, लेकिन उसकी बैटरी खराब थी। प्रधानाचार्य ने स्टाफ को नई बैटरी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसके बाद सभी ने मिलकर यह बैटरी भेंट की।
नई बैटरी से अब स्कूल के सभी काम समय पर पूरे हो सकेंगे। इस मौके पर रीना शर्मा, मनोज स्वामी, लीलाधर, अशोक ताखर, राहुल रोहिलान, धर्मपाल, राजेंद्र, शिवपाल धनकड़, रमाकांत तिवाड़ी, मधुसूदन शर्मा, उमाकांत शर्मा, रवि सुरोलिया, मयंक अग्रवाल, मदन, प्रियंका, सुमन, सरिता, मेघा, पूजा, किरण और सुमन जाखड़ सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2438157

