[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का दिया संदेश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का दिया संदेश

गोठड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का दिया संदेश

गोठड़ा : गोठड़ा में आने वाले पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को कोलसिया गांव में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस जवानों ने गांव के बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों में मार्च कर लोगों को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान करने का संदेश दिया।

यह फ्लैग मार्च गोठड़ा, झाझड, पुजारी की ढाणी, बिरोल, बाय, कोलसिया और बडवासी जैसे कई गांवों में निकाला गया। पुलिस ने लोगों से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पुलिस जवानों की मौजूदगी से इलाके में सुरक्षा का भरोसा भी दिया गया। प्रशासन लगातार चुनाव पर निगरानी रख रहा है।

Related Articles