विमंदित गृह में युवती से रेप का आरोप:ABVP का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विमंदित गृह में युवती से रेप का आरोप:ABVP का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : विमंदित गृह में रह रही एक 30 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ रेप और दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संस्थान की मान्यता, पूर्व सरकारी निरीक्षण, स्टाफ व्यवस्था और सुरक्षा रिकॉर्ड की भी जांच कराने की मांग की गई।
ABVP ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि देखभाल और उपचार के लिए संस्थान में रह रही युवती के साथ दुष्कर्म के अलावा मारपीट, बाल काटने, पर्याप्त भोजन नहीं देने और काम कराने जैसे गंभीर दुर्व्यवहार किए गए।
ABVP विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जाखड़ ने कहा कि विमंदित गृह में रहने वाले लोग अपनी सुरक्षा और जरूरतों के लिए संस्थान की व्यवस्था पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में उनकी देखभाल और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर विषय है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

छात्रा प्रतिनिधि सुरभि पुरोहित ने कहा कि मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान ABVP विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जाखड़, जिला संयोजक रोहित गुर्जर, छात्रा प्रतिनिधि सुरभि पुरोहित, दीप्ति, निशा, ललित सैनी, राहुल, अनिल, जतिन, सुमित डारा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438147


