[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी की सी टीम का खान रेस्क्यू प्रतियोगिता में दबदबा, ओवरऑल रेस्क्यू में प्रथम स्थान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी की सी टीम का खान रेस्क्यू प्रतियोगिता में दबदबा, ओवरऑल रेस्क्यू में प्रथम स्थान

12वीं इंट्रा-जोनल खान रेस्क्यू प्रतियोगिता का समापन; 11 टीमों ने लिया भाग, केसीसी के मोहर सिंह को मिला बेस्ट मेंबर अवॉर्ड

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) इकाई के सौजन्य से खान सुरक्षा महानिदेशालय, उत्तर-पश्चिमी जोन उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित 12वीं इंट्रा-जोनल खान रेस्क्यू प्रतियोगिता का बुधवार देर शाम आरएंडडी भवन में समापन हुआ। प्रतियोगिता में केसीसी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में स्थान हासिल किए। ओवरऑल रेस्क्यू में केसीसी की सी टीम प्रथम रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मुरलीधर बिदरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एचसीएल के डायरेक्टर माइनिंग जीडी गुप्ता, विनोद रजक, श्याम सुंदर सैनी, यूएम सांवरकर और के. रविन्द्र मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

शून्य दुर्घटना का लक्ष्य सबसे महत्वपूर्ण : बिदरी

मुख्य अतिथि मुरलीधर बिदरी ने कहा कि खदानों में काम करते समय सभी को शून्य दुर्घटना का लक्ष्य ध्यान में रखना चाहिए। किसी भी संस्थान में रेस्क्यू टीम की अहम भूमिका होती है। खदान में आपात स्थिति उत्पन्न होने पर रेस्क्यू टीम अपने कौशल, तकनीकी दक्षता और तत्परता से बचाव कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक कर्मचारी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के बाद सुरक्षित अपने घर पहुंचे। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कोलिहान खदान हादसे के बाद मजबूत हुई रेस्क्यू टीम

एचसीएल के डायरेक्टर माइनिंग जीडी गुप्ता ने कहा कि पहले केसीसी की रेस्क्यू टीम में तीन-चार सदस्य ही थे। कोलिहान खदान में हादसे के दौरान रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी संबंधित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि अब रेस्क्यू टीम में 30 प्रतिभागी हैं।

प्रतियोगिता के दौरान 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने खान बचाव, तकनीकी दक्षता और आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। समापन पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में इन टीमों ने हासिल किए स्थान

ओवरऑल रेस्क्यू

  • प्रथम — हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, केसीसी की सी टीम
  • द्वितीय — हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, क्याड की टीम
  • तृतीय — हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की महिला बी टीम

रेस्क्यू एंड रिकवरी ड्रिल

  • प्रथम — एचसीएल, केसीसी की सी टीम
  • द्वितीय — हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, क्याड की टीम
  • तृतीय — हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की महिला बी टीम

कैप्टन रिपोर्ट

  • प्रथम — हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, केसीएम बी की टीम
  • द्वितीय — हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की महिला बी टीम

फर्स्ट एड प्रैक्टिकल

  • प्रथम — हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, केसीसी की सी टीम
  • द्वितीय — हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की महिला सी टीम

टर्नआउट एंड ड्रिल

  • प्रथम — हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की महिला ए टीम
  • द्वितीय — हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, खेतड़ी माइन ए टीम

प्रतियोगिता में केसीसी की सी टीम के मोहर सिंह को बेस्ट मेंबर अवॉर्ड प्रदान किया गया।

समारोह में ये रहे मौजूद

समापन समारोह में महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा, कमलेश इंद्रा, गोपा गुहा, मोनिका कटेवा, सुलक्षणा, बिरदूराम सैनी, श्यामलाल सैनी, वीके इंद्रा, एस. गुहा, मनीष गवई, मयूख चटर्जी, विपिन शर्मा, मोहम्मद उस्मान, भूपेश बंबोरिया, जयंत मुखोपाध्याय, जगदीश सोढ़ा, आरएन गरई, एलएम जोशी, केवीडी बाबू, सुनील कटेवा, कमलेश कुमार, अब्दुल तस्लीम आलम, राजेश डांडेल, अभिषेक पारीक, जितेंद्र कत्याल, एके शर्मा, विनोद शेखावत, विनायक साहू, आनंद पांडे, राकेश कुमार, डॉ. दीपिका खुराना, सवाई सिंह सिराधना, नागेश राजपुरोहित, अरविंद, ममता राजपुरोहित, रिचा भटनागर और सुधा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आपात परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी बचाव कार्य के लिए कर्मियों की दक्षता बढ़ाना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77