[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली बिल्डिंग हादसा, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 हुआ:इनमें एक प्रेग्नेंट और 2 बच्चे शामिल; 8 घायल, 7 लोगों को बचाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्य

दिल्ली बिल्डिंग हादसा, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 हुआ:इनमें एक प्रेग्नेंट और 2 बच्चे शामिल; 8 घायल, 7 लोगों को बचाया गया

दिल्ली बिल्डिंग हादसा, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 हुआ:इनमें एक प्रेग्नेंट और 2 बच्चे शामिल; 8 घायल, 7 लोगों को बचाया गया

नई दिल्ली : दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मछली मंडी के पास बुधवार को एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मलबे से एक और शव मिलने के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।

इससे पहले 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में करीब 4 महीने की गर्भवती महिला भी शामिल थी। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया।

यह इमारत ईदगाह मस्जिद के पास स्थित थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 3:10 बजे हुआ। हादसे के समय बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के 4 से 5 लोग मौजूद थे। मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे से जुड़ी पांच तस्वीरें…

सीमापुरी इलाके में यह इमारत ईदगाह मस्जिद के पास ही स्थित थी।
सीमापुरी इलाके में यह इमारत ईदगाह मस्जिद के पास ही स्थित थी।
रेस्क्यू टीमों के साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।
रेस्क्यू टीमों के साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे।
घायलों को राजीव गांधी अस्पताल लाती हुईं एंबुलेंस।
घायलों को राजीव गांधी अस्पताल लाती हुईं एंबुलेंस।

इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं

फायर कंट्रोल को दोपहर करीब 3:15 बजे बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि यह इमारत गली के बिल्कुल अंदर की ओर है। इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर की ओर चार मंजिलें बनी हुई थीं, जिनमें अलग- अलग परिवार रहते थे। बिल्डिंग मालिक और उसका परिवार भी इसी इमारत में रहता था और उसके भी दबने की खबर है। पार्षद पंकज लूथरा ने कहा- हमें इमारत ढहने की सूचना मिली थी। मलबे से चार-पांच लोगों को पहले ही बचाया जा चुका है।

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया, “बचाव अभियान जारी है। सारी जानकारी मिलने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल दो से तीन लोग अभी भी अंदर हैं और वे हमसे संपर्क में हैं। बचाव अभियान जारी है।

3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं

2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles