वेटरनरी कॉलेजों में पहली काउंसलिंग के बाद 10% सीटें खाली
दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए वीसीआई की अनुमति का इंतजार
झुंझुनूं : सरकारी वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी एंड एएच में प्रवेश के लिए पहली काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी करीब 10 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। निजी वेटरनरी कॉलेजों में रिक्त सीटों की संख्या इससे अधिक बताई जा रही है। अब इन सीटों को भरने के लिए दूसरी काउंसलिंग की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
स्नातक प्रवेश बोर्ड की ओर से रिक्त सीटों को भरने के लिए वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया से अतिरिक्त काउंसलिंग की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर तीसरे चरण की काउंसलिंग कराई जा सकती है।
गौरतलब है कि वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने बीवीएससी एंड एएच में प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए थे। रिक्त सीटों को देखते हुए अब अतिरिक्त काउंसलिंग की अनुमति मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2437005
