[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में निकली सेवा ज्योति यात्रा, राष्ट्र-निर्माण का संकल्प लिया:मंत्री खर्रा बोले- मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में नई पहचान बनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में निकली सेवा ज्योति यात्रा, राष्ट्र-निर्माण का संकल्प लिया:मंत्री खर्रा बोले- मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में नई पहचान बनाई

झुंझुनूं में निकली सेवा ज्योति यात्रा, राष्ट्र-निर्माण का संकल्प लिया:मंत्री खर्रा बोले- मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में नई पहचान बनाई

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को झुंझुनूं में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन देश की सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में उन्होंने देश को नई दिशा देने का काम किया है। उनके नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और दुनिया में देश की पहचान मजबूत हुई है।

25 साल की सेवा का संदेश लेकर झुंझुनूं पहुंची सेवा ज्योति यात्रा।
25 साल की सेवा का संदेश लेकर झुंझुनूं पहुंची सेवा ज्योति यात्रा।

सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया

सेवा ज्योति यात्रा कान्हा गार्डन से शुरू हुई जो हवाई पट्टी तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

यात्रा में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक राजेंद्र भांबू, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मशाल प्रज्ज्वलित कर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को संदेश दिया।

विकास के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक देश और समाज की सेवा की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा को आगे बढ़ाया और इसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए हैं।

जिलाध्यक्ष बोलीं- यात्रा सेवा और संकल्प का प्रतीक

भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने कहा- सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ता उनके सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर समाज और देश के लिए काम करने का संकल्प ले रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और देशहित में काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles