शाकंभरी मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग:फर्जी पट्टों से हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाकंभरी मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग:फर्जी पट्टों से हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना स्थित शाकंभरी माता मंदिर परिसर से अवैध कब्जे हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एसडीएम सुनील कुमार चौहान को दिए ज्ञापन में बताया कि पपुरना स्थित शाकंभरी माता मंदिर का पंजीयन भी रजिस्टर्ड करवा रखा है।
फर्जी पट्टे बनाकर कब्जे का आरोप
ग्रामीणों ने बताया- कुछ दिन पूर्व भू माफिया द्वारा अवैध तरीके से फर्जी पट्टे बनवाकर मंदिर परिसर में कब्जा कर लिया तथा जमीन पर तारबंदी कर दी गई। फर्जी पट्टा प्रकरण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया था। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया था।
सीमाज्ञान कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग
ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन पर मौजूद नरसिंह भगवान के मंदिर से भैरव मंदिर तक के बीच स्थित क्षेत्र की आबादी का सीमा ज्ञान करवाकर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के लिए बैठक कर जमीन दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए जमीन पर कब्जा कर लिया, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436177


