[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नरहड़ के सरकारी स्कूल में एएसआई ने दिया सहयोग:चारदीवारी और फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए दिए, बच्चों को पढ़ाई में मिलेगा फायदा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

नरहड़ के सरकारी स्कूल में एएसआई ने दिया सहयोग:चारदीवारी और फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए दिए, बच्चों को पढ़ाई में मिलेगा फायदा

नरहड़ के सरकारी स्कूल में एएसआई ने दिया सहयोग:चारदीवारी और फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए दिए, बच्चों को पढ़ाई में मिलेगा फायदा

पिलानी : पिलानी में राजस्थान पुलिस के एएसआई जयपाल सिंह रणवा ने नरहड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने स्कूल में चारदीवारी बनाने और कक्षाओं के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए करीब 1 लाख रुपए दिए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य माधुरी पचार ने इस मदद के लिए एएसआई जयपाल सिंह रणवा का आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर मुरलीधर, अनिल रणवा, दिनेश रणवा, विनय रणवा और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। स्कूल परिवार ने कहा कि यह सहयोग गांव के बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य के लिए अहम है। जयपाल सिंह रणवा और अनिल रणवा ने भरोसा दिलाया कि गांव और बच्चों के हित में वे आगे भी स्कूल की हरसंभव मदद करते रहेंगे।

Related Articles