मुबारिक खत्री बने नेछवा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष:जीत के बाद समर्थकों ने निकाली रैली, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मुबारिक खत्री बने नेछवा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष:जीत के बाद समर्थकों ने निकाली रैली, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नेछवा : नेछवा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मुबारिक खत्री निर्वाचित हुए। जीत के बाद नेछवा में उनके समर्थकों ने विशाल रैली निकाली। खत्री ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और साथियों का आभार जताया।
रैली का नेतृत्व कांग्रेस सीकर जिला प्रवक्ता इस्लामुद्दीन खोखर ने किया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक खत्री का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
सीकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के भाई दिनेश नागा, ब्लॉक अध्यक्ष कपिल शर्मा, सरपंच अध्यक्ष हरलाल महला, समाजसेवक डॉ. वीरेंद्र सिंह सोला और विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोरधन जाट समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
युवा नेता नंदलाल कुमावत, हारून बेलीम, मंगतूदीन खत्री, आशिफ कुरैशी, समीर कुरैशी, असलम मनियार और अब्बास कुरैशी सहित कई युवा साथी मौजूद थे। मुबारिक खत्री ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2436215


