[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भागवत कथा में चेन तोड़ने की फिराक में थी:अलवर से आई 8 महिलाओं को पकड़ा,भीड़ के बीच पंडाल में ही बैठी थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भागवत कथा में चेन तोड़ने की फिराक में थी:अलवर से आई 8 महिलाओं को पकड़ा,भीड़ के बीच पंडाल में ही बैठी थी

भागवत कथा में चेन तोड़ने की फिराक में थी:अलवर से आई 8 महिलाओं को पकड़ा,भीड़ के बीच पंडाल में ही बैठी थी

सीकर : सीकर में इंद्रेश उपाध्याय की भागवत कथा में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं अलवर से आई थीं और वारदात करने की फिराक में महिलाओं की भीड़ के बीच बैठी थी, जहां से पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया है।

यह सभी महिला आरोपी पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रह चुकी हैं। जो अक्सर रैलियों,सभाओं में वारदात को अंजाम देती हैं। जब एकदम से भीड़ निकलती है इस दौरान अपने दांतों से या किसी औजार से सोने की चेन या अन्य जेवरात को काट लेती हैं।

SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि नेहरू पार्क रोड पर गोविंदम गार्डन में इंद्रेश उपाध्याय की 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक भागवत कथा थी। इसमें चेन स्नेचिंग की कुछ घटनाएं सामने आई। कोतवाली पुलिस थाने में इस संबंध में दो मुकदमे दर्ज भी हुए।

इन 8 महिलाओं का किया गिरफ्तार

वारदातों को देखते हुए कथा परिसर के अंदर और बाहर भी सिविल वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। जिन्होंने अलवर के NEB थाना इलाके में 60 फीट रोड निवासी मोनू(30) पत्नी आकाश, भारती(27) पत्नी रवि, कविता(35) पत्नी भूपसिंह,रजनी(40) पत्नी श्याम, सीमा(50) पत्नी,सोनिया(23) पत्नी अनिल कुमार,पूजा(26) पत्नी अशोक,बिना(60) पत्नी जनडेन को गिरफ्तार किया है।

गिरोह की 2 से 3 महिलाओं का ग्रुप एक टारगेट को आईडेंटिफाई करता है। इसके बाद उसे घेरकर 4 से 5 सेकेंड में ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती हैं। गोविंदम गार्डन में आयोजित भागवत में जो घटनाएं हुई उनके सीसीटीवी से भी उनके चेहरों का मिलान किया जा रहा है।

Related Articles