कांस्टेबल विकास लाम्बा की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर:ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी; बीपी, शुगर और आंखों की निशुल्क जांच
कांस्टेबल विकास लाम्बा की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर:ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी; बीपी, शुगर और आंखों की निशुल्क जांच
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के लोयल गांव के मान नगर में बुधवार को राजस्थान पुलिस के दिवंगत कांस्टेबल विकास कुमार लाम्बा की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और हेल्थ शिविर लगा।
ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम हंसराम लाम्बा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मनीषा गुर्जर रहीं। विशिष्ट अतिथि हवलदार इंद्र सिंह, विकास काजला, अरविंद काजला, नितिन काजला एवं डॉ. जीतू रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत कांस्टेबल विकास लाम्बा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद जीविका लाम्बा ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।
पूर्व प्रधान मनीषा गुर्जर ने अपने संबोधन में दिवंगत कांस्टेबल विकास लाम्बा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विकास लाम्बा की स्मृति में प्रतिवर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना उनकी यादों को जीवंत रखने के साथ समाजसेवा का भी माध्यम है।
स्वास्थ्य शिविर में सुल्ताना के निजी अस्पताल के डॉ. महेश सैनी, डॉ. आशीष राघव, डॉ. साहिल एवं डॉ. पिंकि ने ने मरीजों की बीपी, शुगर, घुटनों के दर्द एवं नेत्र संबंधी बीमारियों की जांच की। शिविर में मोतियाबिंद, भेंगापन, कॉर्निया, रेटिना और काला पानी जैसी आंखों की बीमारियों की निशुल्क जांच की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम संयोजक संदीप लाम्बा ने बताया कि उनके बड़े भाई विकास लाम्बा राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। डेंगू के दौरान रक्त की कमी के कारण उनका निधन हो गया था। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।
पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के साथ स्वास्थ्य सेवा एवं गोसेवा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मनीषा गुर्जर का ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच महेंद्र काजला, कुंभाराम काजला, चुनीलाल चनेजा, मुकेश दाविच ,रामजीलाल मीणा, हवलदार इंद्र काजला, हंसराम लाम्बा, गंगाधर काजला, बनवारी लाम्बा, सरजीत लाम्बा, सुभाष काजला, सुरेंद्र काजला, व्याख्याता संजय काजला, मनीराम काजला, हिशियार सिंह एवं नितिन काजला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436186


