[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद सुमेरसिंह बगड़िया का चौथा शहादत दिवस:ग्रामीणों ने लगाए ‘शहीद सुमेरसिंह अमर रहें’ के जयघोष, बांटी पाठ्य सामग्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शहीद सुमेरसिंह बगड़िया का चौथा शहादत दिवस:ग्रामीणों ने लगाए ‘शहीद सुमेरसिंह अमर रहें’ के जयघोष, बांटी पाठ्य सामग्री

शहीद सुमेरसिंह बगड़िया का चौथा शहादत दिवस:ग्रामीणों ने लगाए 'शहीद सुमेरसिंह अमर रहें' के जयघोष, बांटी पाठ्य सामग्री

नवलगढ़ : गुढ़ाबावनी गांव के शहीद नायब सूबेदार सुमेरसिंह बगड़िया का चौथा शहादत दिवस मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने ‘शहीद सुमेरसिंह अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए।

कार्यक्रम में शहीद वीरांगना सुमन देवी, पुत्री भावना चौधरी, पुत्र कृष सहित बगड़िया परिवार के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व सरपंच बामलास रामावतार धींवा, युवा नेता जेपी महला, पूर्व सरपंच दारासिंह, पूर्व प्रधान सविता खरबास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश कस्वा, ओमप्रकाश लोचीब, वीरपाल सिंह, जयसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शहीद दिवस के अवसर पर शहीद सुमेरसिंह बगड़िया सीनियर स्कूल में शहीद परिवार की ओर से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। शहीद परिवार द्वारा विद्यालय में पूर्व में भी विभिन्न विकास एवं सामाजिक कार्य करवाए जा चुके हैं। ग्रामीणों ने शहीद परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शहीद की स्मृति में विद्यार्थियों की मदद करना समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य है।

गौरतलब है कि नायब सूबेदार सुमेरसिंह बगड़िया भारतीय सेना में सेवा के दौरान छह अक्टूबर 2022 को बबीना बैटल फील्ड में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत को ग्रामीण आज भी गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं। शहादत दिवस पर ग्रामीणों ने शहीद के आदर्शों और देश सेवा के जज्बे को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles