[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाइपलाइन काम की लापरवाही से टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल:पीछे से कैंपर ने मारी टक्कर; कंपनी पर धमकाने का आरोप, जांच की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पाइपलाइन काम की लापरवाही से टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल:पीछे से कैंपर ने मारी टक्कर; कंपनी पर धमकाने का आरोप, जांच की मांग

पाइपलाइन काम की लापरवाही से टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल:पीछे से कैंपर ने मारी टक्कर; कंपनी पर धमकाने का आरोप, जांच की मांग

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के आसपास एलएंडटी कंपनी की ओर से चल रहे पाइप लाइन कार्य में कथित लापरवाही के चलते एक टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टेम्पो चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए झुंझुनूं अस्पताल भेजा गया।

बड़ागांव निवासी जुगल किशोर सैनी पुत्र रामकरण सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपना टेम्पो चलाकर मजदूरी करता है। वह सुबह अपने घर से काम पर गया था। शाम को काम से वापस लौटते समय वह उसी रास्ते से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कंपनी की ओर से पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था।

जुगल किशोर के अनुसार कंपनी की ओर से सड़क पर उचित बैरिकेडिंग नहीं की गई थी और सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दी गई थी। अचानक सामने मिट्टी दिखाई देने पर रास्ते में जगह नहीं होने के कारण उसने टेम्पो के ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार से कैंपर गाड़ी ने उसके टेम्पो को टक्कर मार दी।

हादसे में जुगल किशोर के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए झुंझुनूं अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद परिजनों ने कंपनी की लापरवाही की बात कही तो कंपनी के ठेकेदार ने कथित रूप से धमकाते हुए कहा कि कंपनी बहुत बड़ी है और उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीड़ित ने कंपनी एवं ठेकेदार की लापरवाही की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles