झुंझुनूं में ABVP का नारी-26 सम्मेलन:जिलेभर की 800 से ज्यादा छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प
झुंझुनूं में ABVP का नारी-26 सम्मेलन:जिलेभर की 800 से ज्यादा छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प
झुंझुनूं : झुंझुनूं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से नारी-26 सम्मेलन किया गया। इसमें जिलेभर से 800 से ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा, रोजगार, कॉन्फिडेंस, सेल्फ डिफेंस, स्वास्थ्य, संस्कार और नेतृत्व को लेकर जागरूक किया गया। छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में चीफ गेस्ट जिला युवा अधिकारी मधु यादव और प्रांत छात्रा प्रमुख अंजलि चौरसिया रहीं।
क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ें युवतियां
मुख्य अतिथि मधु यादव ने कहा- परिवार और समाज के विकास में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। लड़कियां अपनी क्षमता पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। वे शिक्षा के साथ अपने व्यक्तित्व और कौशल के विकास पर भी ध्यान दें। कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ लेखाधिकारी प्रियंका लाम्बा ने कहा- महिलाओं के लिए शिक्षा के साथ आर्थिक और सामाजिक आत्मनिर्भरता भी जरूरी है। लड़कियां अपना लक्ष्य तय कर लगातार सीखती रहें। नेतृत्व क्षमता विकसित करें और अपने निर्णय आत्मविश्वास के साथ लें।
स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती पर भी जोर
श्री चावो दादी विद्याकुंज की प्रिंसिपल डॉ. प्रीति शेखावत ने कहा- छात्राएं शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। स्वस्थ और जागरूक युवा शक्ति ही समाज के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती है। जेबी शाह बालिका महाविद्यालय की प्राचार्य योगिता शर्मा ने कहा- महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता मजबूत समाज की आधारशिला है। शिक्षा युवतियों को अवसरों को पहचानने और अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता देती है। असिस्टेंट प्रोफेसर ममता जालान ने शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन को महिला सशक्तीकरण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने छात्राओं से अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ने का आग्रह किया।
विकसित भारत में महिलाओं की बराबर भागीदारी
एबीवीपी की प्रांत छात्रा प्रमुख अंजलि चौरसिया ने युवतियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की बराबर की भागीदारी और जिम्मेदारी है। यह लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब महिलाएं शिक्षा, कौशल और नेतृत्व के स्तर पर खुद को मजबूत करेंगी।
सम्मेलन में सुरभि पुरोहित ने छात्राओं को एबीवीपी के ‘मिशन साहसी’ अभियान के माध्यम से आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन दीप्ति काला ने किया। सम्मेलन में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान युवतियों ने शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, आत्मरक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2434105

