[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री कृष्ण प्राकट्य पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

श्री कृष्ण प्राकट्य पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भागवत कथा के छठे दिन धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, गौवंश को खिलाया मीठा दलिया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : निकटवर्ती गांव चूड़ी अजीतगढ़ स्थित श्री ठेलाणा धाम बालाजी मंदिर गौ सेवा आश्रम में चल रही नवदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण प्राकट्य उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरा कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

व्यासपीठ पर विराजमान शमशाबाद गुफा धाम अवधूत आश्रम से पधारे संत लोकेशानंद महाराज ने कथा के दौरान कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए अवतार लेते हैं।

कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का उत्सव मनाया। इस दौरान रसगुल्ला, पंजीरी तथा माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में बेसहारा एवं निराश्रित गौवंश के लिए पोथी यजमान ओमप्रकाश शर्मा की ओर से मीठे दलिया की सवामणी का आयोजन भी करवाया गया। प्रेमप्रकाश शर्मा ने सपत्नीक श्रीमद्भागवत का पूजन किया।

इस अवसर पर कजोड़मल गौड़, गोपाल बबेरवाल फतेहपुर, सुभाष गौड़, सज्जन दास, त्यागी बाबा, गोविंद बिहारी बियाला, लोकेश पचलंगिया, दिनेश नथमल सुरोलिया, चेतन पाराशर, गोपाल सिंह, भागीरथ सिंह शेखावत, भागीरथमल सैनी, पवन टेलर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

संस्था अध्यक्ष पं. अनिल मुरारी शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles