मदरसा अनुदेशकों के नियमितीकरण को लेकर राजेंद्र सिंह राठौड़ से मिले प्रतिनिधिमंडल
प्रदेशाध्यक्ष अमीन खान कायमखानी के नेतृत्व में जयपुर आवास पर हुई मुलाकात, लंबित मांगों के समाधान की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मदरसा अनुदेशकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर राजस्थान मदरसा शिक्षा अनुदेशक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष अमीन खान कायमखानी के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ से उनके जयपुर स्थित आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अनुदेशकों के नियमितीकरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सरकार की ओर से निर्धारित शर्तों को लेकर चर्चा की।
प्रदेशाध्यक्ष अमीन खान कायमखानी ने बताया कि राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मदरसा अनुदेशकों के हितों और नियमितीकरण की मांग को लेकर पैरवी की है। उनके अनुसार अनुदेशकों के लंबे कार्य अनुभव को नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल करने तथा सरकार की ओर से निर्धारित जटिल शर्तों को सरल करने की मांग रखी गई है।

पूर्व अनुभव को शामिल करने की मांग
संघ की प्रमुख मांगों में अनुदेशकों के पूर्व कार्य अनुभव की पूरी गणना करना शामिल है। संघ का कहना है कि लंबे समय से कार्यरत अनुदेशकों के अनुभव को नियमितीकरण की प्रक्रिया में उचित महत्व दिया जाना चाहिए।
बैंक स्टेटमेंट की अनिवार्यता हटाने की मांग
अमीन खान कायमखानी ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 तक का बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करने की अनिवार्य शर्त को लेकर भी अनुदेशकों में असमंजस और परेशानी है। संघ ने सरकार से इस बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है।

इसके अलावा संघ ने नियमितीकरण प्रक्रिया में मदरसा अनुदेशकों के सभी चरणों में कार्यरत कर्मियों को शामिल करने और उन्हें प्रक्रिया का लाभ देने की मांग भी उठाई।
संघ के अनुसार राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अनुदेशकों की समस्याओं को सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने तथा समाधान की दिशा में आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। संघ पदाधिकारियों ने राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही मदरसा अनुदेशकों के नियमितीकरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433803


